फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली सरपंच सहित दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली सरपंच समेत दो पर शराब तस्करी का केस
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की 190 पेटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
खन्ना।
जिले के थाना मलौद में एक अकाली सरपंच समेत दो लोगों के खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गांव टिंबरवाल के सरपंच हरदीप सिंह उर्फ दीपा और तेगवीर सिंह काला निवासी सलेमपुर (संगरूर) के रूप में हुई। पुलिस को चकमा देकर सरपंच फरार हो गया। तेगवीर को पुलिस ने 190 पेटी शराब के साथ काबू किया है।
एसपी (इंवेस्टीगेशन) रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि एसएचओ मलौद हरदीप सिंह और एएसआई महिंदरपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी बस स्टैंड मलौद में मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी बाहरी जिलों से सस्ती शराब लाकर महंगे दाम में बेचने का धंधा करते हैं। दोनों बोलेरो में बड़ी मात्रा में शराब ला रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सुआ पुली बेरकलां नाकाबंदी करके लहल से सुआ पटड़ी मलौद की तरफ आ रही बोलेरो को रुकने का इशारा किया। गाड़ी में कंडक्टर साइड पर बैठा सरपंच हरदीप सिंह मौके से फरार होने में सफल रहा। तेगवीर को काबू करके गाड़ी में से 190 पेटियां देसी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ मलौद हरदीप सिंह ने बताया कि सरपंच काफी समय से शराब तस्करी का धंधा करता था। उसकी पत्नी विदेश में रहती है और वह भी पुलिस को चकमा देने के लिए कुछ समय धंधा करके विदेश चला जाता था। फिर पंजाब आकर शराब बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें