पनसप के गोदाम से 1650 बोरी गेहूं चोरी
चौकीदारों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम
आठ रुपये है कीमत, दो ट्रकों में सवार होकर आए थे लुटेरे
अबोहर।
गांव रामसरा के पास खुले आसमान के नीचे बने पनग्रेड के गोदाम से रविवार रात लुटेरे दो चौकीदारों को बंधक बनाकर सैकड़ों बोरी गेहूं लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ताल शुरू की।
गोदाम इंचार्ज भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 12.30 बजे दो ट्रकों पर 12 लुटेरे गोदाम में दाखिल हुए। उन्होंने चौकीदार अशोक कुमार और बिरसा सिंह से मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया। उन्होंने उनके मोबाइल छीन लिए और सिमकार्ड निकालकर खेतों में फेंक दिए। इसके बाद गोदाम से 30-30 किलो वजन की करीब 1650 बोरी गेहूं ट्रकों में लाद ले गए। इनका कुल वजन 490 क्विंटल और कीमत करीब 8 लाख रुपये है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि सोमवार सुबह किसी प्रकार से चौकीदारों ने घटना के बारे में उन्हें जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएफएसओ विकास बतरा व डीएसपी गुरबिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। गहनता से जांच करते हुए दोनों चौकीदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। वहीं पुलिस गोदाम के पास स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगालते हुए चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद लापरवाही
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा अधिनियम के तहत सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किए हैं कि किसी भी कंपनी का कोई भी अन्न गोदाम खुले में नहीं लगना चाहिए। उसके बाद भी पंजाब सहित देश के सभी राज्यों में छत वाले गोदाम बनाए गए लेकिन पनसप कंपनी का अनाज अब भी खुले में लगा हुआ है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 5 भेजी जा रही है।