फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने एक्स.यू.वी. कार सवारों पर चलाई गोलीयां

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने कार सवारों पर चलाईं गोलियां, हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर।
मोहल्ला संतोख नगर में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक स्विफ्ट कार में सवार चार नौजवानों ने एसयूवी पर अचानक गोलियां चलानी शुरु कर दी। पूरा घटनाक्रम एक सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। संतोख नगर निवासी शमशेर सिंह गैला तथा सुखदेव सिंह ढिल्लों ने बताया कि व अपनी कार में कहीं जाने के लिए आज सुबह करीब 11 बजे निकले थे। जब वह कार बैक कर रहे थे तो इस दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई। कार से एक नौजवान ने रिवाल्वर निकाला और उनकी तरफ तान दिया। यह देख कर उन्होंने कार भगा ली। इस पर उक्त नौजवान कार से उतर कर उनके पीछे रिवाल्वर लेकर भागा गोलियां चला दीं। फायर कार के टायर में लगे। उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके ऊपर यह हमला क्यों किया गया है। यह सारी घटना नजदीक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

हमला नहीं भगोड़ा पकड़ने को पुलिस ने की कार्रवाई: एसएसपी
होशियारपुर। पूरा दिन जिस गोली कांड को लेकर शहर में हड़कंप मचा रहा देर शाम वह मामला कुछ और ही निकला। देर शाम एसएसपी जे एलांचेझियन ने अमर उजाला को बताया कि असल में मामला हमले का नहीं बल्कि भगोड़े को पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली एक भगोड़ा संतोख सिंह नगर इलाके में छिपा हुआ है और उसे पकड़े को लिए जालंधर की एसटीएफ ने ट्रैप लगाया था। दो मामलों में भगौड़े सुखदेव सिंह निवासी बूथगढ़ शुक्रवार को संतोख सिंह नगर स्थित अपने दोस्त गैला के घर से निकला तो टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर वह गाड़ी में सवार होकर भागने लगा। एसटीएफ टीम के सदस्य ने उसे रोकने की नीयत से गाड़ी के टायर पर फायर किया लेकिन वह गाड़ी भगा ले गया। इसके बाद एसटीएफ टीम उनका पीछा करना शुरु कर दिया और सीआईए टीम की मदद से सुखदेव सिंह को थोड़ी दूर पर काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें