फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों में से तांबा चोरी करने वाला 5 सदस्य गिरोह डकैती की योजना बनाता काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती की योजना बनाते चारे गिरोह के 5 सदस्य काबू
विज्ञापन

आरोपियों से 5.10 क्विंटल तांबा, ऑल्टो कार व तेजधार हथियार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
सीआईए स्टाफ पुलिस ने खेतों में बने ट्रांसफार्मरों में से तांबा चोरी करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह को डकैती की योजना बनाता गिरफ्तार किया। इस गिरोह के पास 5.10 क्विंटल तांबा, ऑल्टो कार और तेजधार हथियार बरामद किए गए हैं।
एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा एवं डीएसपी (आई) सरबजीत सिंह बाहिया ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रांसफार्मरों में से तांबा चोरी करने वाले 5 सदस्यीय गिरोह को डकैती की योजना बनाते काबू किया है। उन्होंने दावा किया कि थाना सदर के अधीन जंगलात की जमीन में यह गिरोह किसी लूट की योजना बना रहा था कि पुलिस के हाथ चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर छापामारी कर लखवीर सिंह उर्फ लक्खा, रणजीत सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह, जसकरन सिंह और कुलवंत सिंह उर्फ सोढी सभी निवासी कोरेवाला कलां जिला मोगा को मारू हथियारों समेत काबू किया गया। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के पास से ऑल्टो कार की गिरी में से 60 किलो तांबे से भरे दो कट्टे जिन बरामद किए गए हैं। उनकी निशानदेही पर जंगलात की जमीन में से 4.50 क्विंटल ओर तांबा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह ने मोगा के अलावा मुक्तसर, फरीदकोट जिलों में से करीब 65-70 ट्रांसफार्मरों में से तांबा चोरी किया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के ओर मेंबर जगसीर सिंह, सुखप्रीत सिंह गांव कोरेवाला की खोज जारी है।

फोटो कैप्शन -सीआईए स्टाफ की ओर से गिरफ्तार तांबा चोर 5 सदस्य गिरोह से बरामद तांबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें