फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 किलो अफीम के साथ देहाती पुलिस ने किया 2 तस्करो को काबु

विज्ञापन
विज्ञापन
2 किलो अफीम समेत दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
देहात पुलिस ने लोहियां थाने के अंतर्गत आते क्षेत्र से दो नशा तस्करों को दो किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस के प्रमुख गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में कहा कि गश्त के दौरान पुलिस ने कंधे पर बैग लटकाए जा रहे दो युवकों को रोका। संदेह होने पर जब उनके बैगों की तलाशी ली गई तो एक के बैग से 1 किलो 100 ग्राम और दूसरे के बैग से 900 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान तनाजर मोहम्मद और प्रदीप राम दोनों निवासी झारखंड के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ थाना लोहिया में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में तनाजर ने बताया कि वह इलाके में लेबर का काम करता है और प्रदीप राम दो-तीन साल से झारखंड से अफीम लाता है और दोनों इसे बेचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें