फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर झपटमार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पता पूछने के बहाने बुजुर्ग महिला की चेन तोड़कर भागे झपटमार
विज्ञापन

सबहेड
मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने की वारदात, पुलिस जांच में जुटी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात झपटमार सोमवार दोपहर सेक्टर-32 में अपने मकान नंबर-210 के पास खड़ी 69 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के गले से पांच तोले सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। इस दौरान महिला ने शोर भी मचाया लेकिन झपटमार भागने में सफल रहे। सूचना पर बुड़ैल चौकी व थाना-34 से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता महिला की पहचान शशि आनंद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा झपटमार पता पूछने के बहाने उनके पास आया और मौका पाकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली, फिर स्टार्ट मोटरसाइकिल पर बैठे साथी के साथ भाग निकला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन बीते दिनों हुई वारदातों की तरह पुलिस इस बार भी झपटमारों का अब तक कोई सुराग नहीं तलाश सकी है।
विज्ञापन


सेक्टर-38 वेस्ट में पर्स छीना
सोमवार रात सेक्टर-38 वेस्ट में भी झपटमार एक व्यक्ति से पर्स छीनकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पर थाने से पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर पूछताछ की तो पता लगा कि झपटमारी करने वाले करीब 14-15 वर्षीय बच्चे थे। पुलिस ने शिकायत पर उनकी तलाश शुरू कर दी थी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें