फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो कंपनी के नाम से नकली सान बेच रहे थे

Tue, 06 Feb 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
काशीपुर कोतवाली में दुकानों से बरामद हीरो कंपनी का नकली सामान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हीरो कंपनी के नाम से नकली माल बेचने की शिकायत पर दिल्ली से आई कंपनी की टीम ने पुलिस की मदद से दो दुकानों पर छापा मारकर लाखों के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए। पुलिस ने कंपनी के जांच अधिकारी की तहरीर पर दोनों दुकानदारों के खिलाफ कॉपी राइट एवं ट्रेड मार्क अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 
हीरो कंपनी के दिल्ली स्थित मुख्यालय को सूचना मिली थी कि काशीपुर में स्पेयर पार्ट्स की दो दुकानों में उनकी कंपनी का लोगो प्रयोग कर नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। इस पर कंपनी ने अपनी जांच कंपनी प्रोटेक्ट आईपी से संपर्क किया। जांच में शिकायत सही पाई गई। सोमवार को हीरो कंपनी की प्रोटेक्ट आईपी के वरिष्ठ जांच अधिकारी सुरेश कौशिक, जांच अधिकारी परमजीत और राजीव कुमार टीम के साथ कोतवाली पहुंचे।

उन्होंने कोतवाल चंचल शर्मा को मामले की जानकारी दी। कोतवाल के निर्देश पर बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ मोहल्ला टांडा उज्जैन स्थित प्रिंस ऑटो सेल्स और पटेलनगर स्थित रवि ऑटो मोबाइल पर छापा मारा। टीम को देख दुकान स्वामी भाग निकले। टीम ने दोनों दुकानों से ब्रेक वायर, क्लच वायर, ब्रेक शू समेत हीरो कंपनी का लोगो लगे अन्य पार्ट्स कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


कंपनी के वरिष्ठ जांच अधिकारी कौशिक ने बरामद पार्ट्स के नकली होने की पुष्टि करते हुए कई कुछ और दुकानों में भी ऐसे माल की बिक्री होने का संदेह व्यक्त किया है। कंपनी के जांच अधिकारी परमजीत सिंह की तहरीर पर दोनों दुकान स्वामियों के खिलाफ कॉपी राइट और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें