फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hoshiyarpur

विज्ञापन
विज्ञापन
खेढ़ा कोटली गांव के गन्ने के खेत में मिली महिला की लाश
विज्ञापन

महिला के पति, जेठ तथा गांव के सरपंच एवं ब्लॉक समिति उम्मीदवार पर हत्या का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दसूहा ( होशियारपुर)। पुलिस को हरप्रीत कौर पुत्री गोपी सिंह वासी बेरछा ने बयान दिया है कि उसकी माता सुरजीत सिंह वासी बोदल दसूहा की दुकान पर नौकरी करती थी। 10 सितंबर को रोजाना की तरह 11:30 बजे पर स्कूटी पर दुकान पर दसूहा गई थी। मगर जब शाम 6 बजे तक वापस नहीं आई तो दुकान पर फोन किया। वहां से बताया कि वह 4 बजे ही घर चली गई है। उसने मामा तथा अन्य रिश्तेदारों को सूचित किया और अपनी माता को खोजती रही। इसके बाद अपने पिता गोपी सिंह को भी घर आने पर बताया मगर पिता ने तिथि 11 सितंबर शाम तक किसी को भी नहीं बताया। मंगलवार को रात करीब 8:30 बजे किसी ने मोबाइल पर बताया कि तुम्हारी माता की मौत हो चुकी है, जिसकी लाश खेरा कोटली बेरछा के बीच कच्चे रास्ते के गन्ने के खेत में पड़ी है। इस मामले में उसे पिता गोपी सिंह पुत्र करतार सिंह, ताया देसराज तथा सरपंच सतपाल पर पूरा शक है। इन्होंने ही मिलकर माता को मार कर लाश को खेतों में खुर्द बर्द करने के लिए गन्ने के खेत में फेंकी है। चूंकि मेरी माता ने इन पर केस किया हुआ था। दसूहा पुलिस ने हरप्रीत कौर के बयान के आधार पर तीनोंके खिलाफ धारा 302, 201, 34 आईपीसी के अधीन केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पति ने बताया चुनावी रंजिश
थाने में मामला दर्ज होने की खबर सुनकर सरपंच के समर्थकों ने थाने आकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और सरकार पर धक्केशही का आरोप लगा कर चुनावी रंजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया। एसएचओ दसूहा ने बताया कि मृतक की बेटी के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तथा जांच होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग अपने अपने अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें