फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यपारी से 1 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छी क्वालिटी के आम दिलाने के नाम पर व्यापारी से एक लाख ठगे
विज्ञापन


- पिछले तीन महीने से न रूपए न मिले और न आम
- शिकायत के बाद केस दर्ज, जांच शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
व्हाटसएप और फेसबुक पर व्यापारी को अच्छी क्वालिटी के आम दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। लेकिन तीन महीने गुजर जाने के बाद आम और रुपये नहीं मिले तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित जगदीश सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-47डी में रहता है। वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में फल का व्यापारी है।17 जून को व्हाटसएप और फेसबुक से उसकी यूपी के मलीहाबाद के फल व्यापारी जावेद खान से बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि उसे कम दामों पर अच्छे क्वालिटी के दशहरी आम मुहैया करा देगा। इसके बाद उसने 20 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करवाने को कहा। खाते में रुपये जमा कराने के बाद उसने बताया कि आम को ट्रक पर लोड कर दिया है। बाकी के पैसे जल्दी दे दो। इस दौरान आरोपी ने कहा कि बाकी के पैसे वह सेक्टर-46 में जाकर संजीव कुमार नाम के युवक को दे दें। इसके बाद आम से लोड ट्रक उसके पास जल्द पहुंच जाएगा। लेकिन इतने दिन बीतने के बाद न तो उसे आम मिले और न ही रुपये। इस बीच पीड़ित ने जब आरोपी को फोन किया तो वह गोल-मटोल बातें करना लगा। तंग आकर मामले की सूचना सेक्टर-9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें