फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-41 की मार्केट में महिला से चेन छीनकर बाइक सवार फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
एक ओर यूटी पुलिस को बेस्ट पुलिस का खिताब मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों का जीना चेन स्नैचरों ने मुहाल किया हुआ है। यूटी पुलिस चेन स्नैचिंग की वारदात पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है। ताजा मामला सेक्टर-41 की मार्केट में रात 10 बजे सामने आया है। बाइक सवार स्नैचरों ने महिला की गोल्ड चेन छीन ली। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता से जानकारी लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-41 निवासी परमजीत कौर (42) ने बताया कि वह वीरवार रात करीब 10 बजे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के सामने पार्क में सैर कर रही थी। सैर से लौटते वक्त वह फोन पर बात करते हुए आ रही थी। इसी दौरान एक लड़का उनके पास आया और उनके लाकेट समेत डेढ़ तोले की चेन छीन ली। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन वह थोड़ी आगे बाइक स्टार्ट कर खड़े दूसरे साथी के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमजीत के परिजनों ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन वह किस रास्ते से फरार हुए उन्हें पता ही नहीं चल सका। परमजीत के अनुसार चेन छीनने वाले लड़के ने सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी और उसके साथी ने हेल्मेट पहना हुआ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर वारदात की सूचना दी।

-स्नैचरों का आतंक, पार्क में सैर कर घर लौट रही थी महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें