फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार रुपये के लिए पत्नी ने पती के सीने पर घोंपा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पलसोरा स्थित एक घर में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब 17 हजार रुपये के विवाद को लेकर महिला ने पति के सीने पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को जीएमएसएच-16 ले गई, जहां हालत गंभीर होते ही उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल पलसोरा का जगरूप सिंह (42) है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी महिला शशि (35) के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वारदात वीरवार सुबह की है। पुलिस को सूचना मिली कि पलसोरा में महिला ने अपने पति को चाकू घोंप कर लहूलुहान कर दिया है। पीसीआर और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि जगरूप सिंह और उसकी पत्नी शशि पलसोरा में घर के पास ढाबा चलाते हैं। करीब दो-तीन दिन पहले जगरूप ने घर की अलमारी में 17 हजार रुपये रखे थे, जो उसे मिल नहीं रहे थे। पत्नी से पूछने पर उसने कहा कि घर का किराया व अन्य चीजों पर खर्च कर दिए हैं। इस वजह से दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी और फिर घर में रखे एक चाकू से शशि ने अपने पति के सीने पर वार कर दिया। पुलिस का कहना है कि घायल अभी भी पीजीआई में भर्ती है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें