चंडीगढ़ सेक्टर-48 ए/बी मोड़ के पास काम से वापस अपने घर लौट रही एक महिला से दो झपटमार मोबाइल स्नैच कर फरार हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-49 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात बीते मंगलवार देर रात की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-48 स्थित ए/बी मोड़ के पास महिला से झपटमारी हो गई। सूचना पाकर पीसीआर और सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में मोहाली निवासी सुमन ने बताया कि वह काम से घर लौट रही थी। सेक्टर-48ए/बी मोड़ के पास पहुंची तो दो युवक उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है।