फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी के हत्यारापियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में इस्तेमाल डंडे और कील लगी फट्टियां बरामद
विज्ञापन

आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
मंगलवार सुबह सेक्टर-25 की झुग्गियों के बाथरूम में मिला था सफाई कर्मी संदीप का शव
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के समीप सफाई कर्मी संदीप (25) की हत्या के दोनों आरोपियों रंजीत उर्फ बीरा (24) और रमन उर्फ चौटाला (25) से पुलिस ने डंडे और कील लगी फट्टियां बरामद कर ली हैं। वीरवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। हत्यारोपियों सहित काबू किए गए वारदात में शामिल नाबालिग को पुलिस पहले ही बाल सुधार गृह में भेज चुकी थी।
संदीप ने हत्यारोपियों से तीन हजार रुपये लेने थे लेकिन रुपये नहीं मिलने पर संदीप ने उनका मोबाइल फोन उठा लिया था। इससे गुस्साए नशेड़ी हत्यारोपियों ने संदीप पर डंडों और नुकीली फट्टियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्यारोपी शव को सेक्टर-25 की झुग्गियों के बाथरूम में फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


हत्यारोपियों का है आपराधिक रिकॉर्ड
हत्यारोपी रंजीत उर्फ बीरा पर पहला लूट का केस साल 2002 में दर्ज हुआ। फिर साल 2013 में सेक्टर-11 थाने में चोरी का केस और साल 2013 में ही सेक्टर-39 थाने में चोरी व लूट की धाराओं में केस हुए। साल 2015 में सेक्टर-19 थाने में भी चोरी का केस दर्ज है। वहीं, हत्यारोपी रमन उर्फ चौटाला पर साल 2015 में सेक्टर-11 पुलिस थाने में लूट के मकसद से चोट पहुंचाने की धारा के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


यह था मामला
बीते मंगलवार की सुबह करीब पौने सात बजे संदीप का हाथ बंधा शव सेक्टर-25 की झुग्गियों के बाथरूम में मिला था। कॉलोनी में ही रहने वाले वासुदेव ने संदीप का शव देख पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस को संदीप का सिर फटा मिला था और कूल्हे से नीचे डंडों और नुकीले हथियार से किए वार से शरीर लाल और नीला हुआ पड़ा मिला था। पुलिस व डॉक्टरी जांच में मामला हत्या का होना सामने आने पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपियों पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें