फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच ने तीन झपटमार दबोच दस केस सुलझाए , शहर में फिर भी हो गई झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: फोटो सहित।
विज्ञापन



इधर तीन झपटमार पकड़ 10 केस सुलझाए, उधर फिर स्नैचिंग

-क्राइम ब्रांच को पल्सर बाइक पर सवार झपटमार दे गए चुनौती
-युवती से छीने पर्स में एक हजार रुपये और दो मोबाइल मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मंगलवार को शहर में झपटमारी और वाहन चोरी की वारदातें करने में जुटे तीन युवकों को गिरफ्तार कर कुल दस केस सुलझाने का दावा किया। लेकिन पुलिस के इस दावे के कुछ ही देर बाद पल्सर बाइक पर सवार दो झपटमार एक और वारदात कर गए। झपटमारों ने सेक्टर-38 वेस्ट के सरकारी स्कूल के समीप एक युवती से पर्स छीना। पर्स में एक हजार रुपये, दो मोबाइल और दस्तावेज मौजूद थे। युवती ने शोर भी मचाया लेकिन झपटमार फरार होने में कामयाब रहे। युवती की पहचान डड्डूमाजरा निवासी सहालिया के रूप में हुई है। युवती ने पूछताछ में बताया कि वह सेक्टर-38 के स्माल चौक के पास थी, कि पल्सर बाइक सवार दो युवक उससे पर्स छीनकर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं इससे कुछ देर पहले ही यूटी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बीते दिनों झपटमारी और वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सेक्टर-38 वेस्ट निवासी विक्की, लुधियाना की गुरु अमरदास कॉलोनी गियासपुरा निवासी हैप्पीजीत सिंह और फैजाबाद की तहसील बीकापुर के एक गांव का रहने वाला रमेश कुमार है। पुलिस ने दावा किया कि बीती 22 तारीख को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी विक्की सेक्टर-34 थानाक्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस ने नाका लगाकर विक्की को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद उसके उक्त दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी से कुल दस केस सुलझने का दावा किया गया। इनमें सेक्टर-39 थानाक्षेत्र से बाइक चोरी का एक केस और मोबाइल छीनने व चोरी के पांच केस शामिल हैं। थाना-36 के दो केस, थाना-26, 19 और थाना-31 का एक-एक केस शामिल है। बकौल पुलिस झपटमारी की सभी वारदातों को आरोपी विक्की ने सेक्टर-38 निवासी उसकी बुआ की एक्टिवा पर अंजाम दिया। छीने गए मोबाइल विक्की आरोपी रमेश को आगे बेचने को देता था। पुलिस की मानें तो विक्की ने पूछताछ में लुधियाना में भी झपटमारी की वारदातें कबूली हैं। आरोपी हैप्पीजीत बुड़ैल के एक होटल में बतौर स्वीपर कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक वह अन्य दोस्तों, विक्की और रमेश सहित नशे की लत पूरी करने के लिए वारदातें करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें