फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्को क्लब से एनआरआई माहिला का गहनों और रुपयों से भरा पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब से एनआरआई महिला का पर्स ले उड़ीं दो युवतियां
विज्ञापन

सबहेड
पर्स में गहने और 20 हजार रुपये थे, रविवार सुबह लौटाया पर्स, कहा-गलती से उठा ले गए थे

पर्स से 20 हजार रुपये बरामद पर गहने नहीं मिले, दोनों लड़कियां चितकारा यूनिवर्सिटी में पढ़ती हैं, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-7 स्थित सोशल क्लब में शनिवार रात उस वक्त हंगामा मच गया जब डांस फ्लोर से एक एनआरआई महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला के मुताबिक, पर्स में 20 हजार रुपये, हीरे की दो अंगूठियों के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। चोरी सूचना पुलिस को दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ फ्लोर पर डांस कर रही दो लड़कियां उनका पर्स लेकर फरार हो गईं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात लड़कियों के खिलाफ चोरी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं वारदात के बाद अगली सुबह दोनों लड़कियां क्लब पहुंचीं और चोरी हुआ पर्स वापस कर गईं। पर्स से 20 हजार रुपये तो बरामद हो गए लेकिन गहने नहीं मिले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल, हुआ यूं कि बीते शनिवार देर रात सेक्टर-12 निवासी रीना सूद पति और बहन के साथ सेक्टर-7 स्थित सोशल क्लब में गईं थीं। इस दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। पुलिस को दी शिकायत में रीना ने बताया कि वह जब फ्लोर पर डांस कर रही थीं तो उनके पास दो अनजान लड़कियां भी डांस करने लगीं। थोड़ी देर में उनके पति ने देखा कि दोनों लड़कियां उनका पर्स से लेकर जा रही हैं, उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश भी की लेकिन दोनों रुकी नहीं। पर्स में 20 हजार कैश, दो हीरे की अंगूठियां, एक ब्रेसलेट और पेंडेंट था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। फुटेज में दिखा कि दोनों लड़कियां पर्स लेकर जा रही हैं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन अगली सुबह दोनों लड़कियां खुद ही क्लब पहुंचीं और पर्स वापस कर दिया और बोला कि उनके पास यह गलती से आ गया था। पर्स में 20 हजार रुपये तो थे, लेकिन गहने नहीं थे। पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों लड़कियां चितकारा यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें