फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदारी नचा रह था बंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- फोटो सहित
विज्ञापन


मदारी नचा रहा था बंदर, एसपीसीए ने दबोचा
सेक्टर-36 में करतब दिखाकर लोगों से ले रहा था पैसे
वाइल्ड लाइफ की टीम के हवाले किया बंदर, बाद में जंगल में छोड़ा
संजीव पंगोत्रा
चंडीगढ़। पशुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए बनाई संस्था सोसाइटी फॉर द प्रीवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स (एसपीसीए) ने एक मदारी को धर दबोचा। यह मदारी लोगाें को बंदर के करतब दिखाकर पैसे ले रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही एसपीसीए के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र डोगरा अपनी टीम लेकर सेक्टर-36 पहुंच गए। वहां समीर नाम का यह मदारी बंदर को बांधकर ले जा रहा था। इस सेक्टर के पार्क के पास से उसे पकड़ा गया।
एसपीसीए के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र डोगरा ने बताया कि कॉलोनी नंबर- 4 में झुग्गी नंबर 212 में मोइन खान का बेटा समीर मदारी का काम करता है। वह सेक्टराें में जाकर अपने बंदर के जरिए तमाशा दिखाते हुए पैसे बनाता था। क्रूएलिटी टू एनिमल्स के नियम मुताबिक किसी भी जानवर को बांध कर नहीं रखा जा सकता और उससे मनमाना काम नहीं कराया सकता है। लोगाें की शिकायत पर उसके खिलाफ पर्चा काटा गया। अब उसे कोर्ट में फाइन देकर चालान चुक ाना होगा। मदारी समीर के पास से बंदर को छुड़ाने के बाद मौजूदा समय पर वाइल्ड लाइफ के ऑफिसर्स को कॉल की गई। इसके बाद टीम के मेंबर वहां पहुंचे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र डोगरा ने बताया कि इसके बाद यह बंदर वाइल्ड लाइफ की टीम को सौंप दिया गया। टीम ने इस बंदर को जंगल में ले जाकर उसे आजाद कर दिया। जैसे ही बंदर के गले में बंधी रस्सी का ताला खोला वह जंप लगाकर जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन


इससे पहले मुर्गियां छुड़ाईं थीं
पशुओं को अत्याचार से बचाने के लिए बनाई संस्था एसपीसीए की टीम हमेशा मुस्तैद रहती है। जहां भी पशुआें के साथ अत्याचार की सूचना मिलती है इंस्पेक्टर धर्मेंद्र डोगरा के नेतृत्व में पूरी टीम तैयारी के साथ पहुंच जाती है। इसी महीने के शुरू में रामदरबार और बहलाना में मुर्गियों को बिना दाना-पानी और गंदगी वाली जगह पर रखे जाने की शिकायत पर एसपीसीए ने दबिश दी थी। टीम ने इस मुर्गियाें की हालत को देखते हुए क्रूएलिटी एक्ट के तहत उनके मालिकों के खिलाफ चालान काटे थे। रामदरबार में 18 और बहलाना में दो चालान काटे गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें