फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के बेटे पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

- भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान ने लगाया था सिर फोड़ने का आरोप
- दोनों भाजपाई गुटों ने एक-दूसरे पर लगाया मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष मौर्य की शिकायत पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने पार्षद अनिल दुबे के बेटे शानू दुबे पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मारपीट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सुभाष मौर्य ने पुलिस को शिकायत दी थी वीरवार देर रात पार्षद अनिल दुबे के बेटे शानू दुबे, भाई राकेश दुबे और भांजे अमित तिवारी और राम बाबू ने उनको रास्ते में रोक कर मारपीट की। शानू दुबे ने अपनी दो नाली बंदूक का बट मार कर उनका सिर फोड़ दिया। सुभाष मौर्य और उनके साथियों ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, पार्षद अनिल दुबे का कहना कि सुभाष मौर्य ने उनके बेटे और भाई के खिलाफ साजिश रचकर गलत मामला दर्ज करवाया है। क्योंकि वीरवार रात सुभाष मौर्य ने अपने दो और साथियों के साथ उनके बेटे को मौलीजागरां सामुदायिक केंद्र के बाहर उस समय घेर लिया था, जब वह अकेला। वहां वह अपनी गाड़ी खड़ी करने गया था। अनिल दुबे ने आरोप लगाया कि उस समय सुभाष मौर्य ने शराब पी रखी थी। वह गाड़ी से उतरकर गाली गलौच करते हुए उनके बेटे को मारने आया था। उनका बेटा गाड़ी से नहीं उतरा। उनके बेटे के अपने आप को बचाने के लिए राकेश दुबे, राम बाबू और अमित तिवारी को मौके पर बुलाया था। इस दौरान हुई हाथापाई में वह गिर गया और सिर पर चोट लग गई। पार्षद का कहना कि इस मामले में उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दी है कि सुभाष योजना के तहत उनके बेटे के साथ हमला करने आया था। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया तो इसके बारे में वह भी पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे कि उनकी शिकायत पर मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। जबकि सुभाष मौर्य का कहना है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें