नोट: कांस्टेबल के पहचान पत्र की फोटो का इस्तेमाल करें।
पत्नी से झगड़े के बाद कांस्टेबल फंदे पर लटका, हालत नाजुक
सबहेड
पत्नी के तुरंत शोर मचाने पर बची जान, पीजीआई में चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 थाने के पीछे पुलिस कांप्लेक्स के मकान नंबर-27/ए निवासी यूटी पुलिस के कांस्टेबल योगेश ने मंगलवार सुबह पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गनीमत रही कि घर पर मौजूद महिला ने पति को फंदे से लटका देख तुरंत शोर मचा दिया, जिससे आस पड़ोस के पुलिस परिवार तुरंत मौके पर पहुंच गए और योगेश को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार लिया। इसके बाद सूचना पर पीसीआर कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। योगेश को जीएमएसएच-16 ले जाया गया जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
योगेश ने बेड शीट से फंदा लगाने की कोशिश की, जिससे उनकी सांस टूटने से तो बच गई लेकिन खून का संचार थमने से वह बेसुध हैं। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस जांच में पता लगा कि मंगलवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद योगेश का पत्नी से किन्हीं निजी कारणों को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में आपे से बाहर होकर गले में चादर बांधकर पंखे के सहारे फंदा लगाने की कोशिश की। फिलहाल योगेश की हालत नाजुक है और सेक्टर-17 थाने की पुलिस आगामी पड़ताल में जुटी है। कांस्टेबल योगेश इन दिनों सेक्टर-9 स्थित यूटी पुलिस के मुख्यालय में मॉनिटरिंग सेल में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।