फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार ने बुजुर्ग से छीना कंगन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक समेत 4 लोगों ने बुजुर्ग महिला से छीने सोने के कंगन
विज्ञापन


- ऑटो में सवार होकर जा रही थी महिला
- रास्ते में आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बेखौफ स्नैचरों और लुटेराें से सिटी ब्यूटीफूल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, घरों से निकलना उनके लिए दुश्वार हो गया है। आलम यह है कि पहले तो बाइक सवार स्नैचिंग व लूट की वारदात को अंजाम देते थे, लेकिन अब ऑटो चालकों ने भी स्नैचिंग व लूट की वारदातें करनी शुरू कर दी हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-38, 39 लाइट प्वाइंट के पास आया, जहां ऑटो चालक समेत चार लोगों ने 79 वर्षीय एक महिला सवारी को डरा धमका कर 20 ग्राम के दो सोने के कंगन छीन लिए। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब महिला मोहाली फेज-6 से ऑटो हायर कर सेक्टर-38 में किसी काम से जा रही थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे अकेला देखा और वारदात को अंजाम दे डाला। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
79 वर्षीय पीड़ित बंदनी देवी मोहाली के फेज-1 में परिवार के साथ रहती है। पीड़िता के नाती दीपक ने बताया कि नानी को सेक्टर-38 में किसी काम से जाना था। सुबह करीब 9 बजे मोहाली के फेज-1 से उन्होंने ऑटो हायर किया। ऑटो में पहले से ही ड्राइवर समेत चार लोग बैठे थे। इसके बाद वह ऑटो में बैठ गई, इसके बाद चालक ऑटो को सेक्टर-38 की ओर ले जाने लगा। सेक्टर-38, 39 कि लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो उसमें पहले से बैठे आरोपियों ने नानी के दोनों हाथों से सोने के कंगन उतारने लगे। इससे वह काफी सहम गई। इतना ही नहीं जब उन्होंने इस बात का विरोध किया तो उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उसके हाथों में चोटें भी आईं। आरोपी कंगन छीनकर उसे सेक्टर-38 के वूलेन मार्केट में उतार कर वहां से फरार हो गए। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं, पुलिस ने एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी ऑटो चालक दे चुके है अंजाम
बीते बुधवार सेक्टर-10 के बस स्टॉप के पास से ऑटो चालक ने धनास निवासी रामचंद्र (65) से 1200 रुपये स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह पीजीआई से सेक्टर-16 के अस्पताल जाने के लिए रात करीब साढ़े बारह बजे ऑटो हायर किया। सेक्टर-10 के बस स्टॉप पर पहुंचा तो चालक को 20 रुपये किराया देने लगा। इतने में आरोपी चालक उससे 1200 रुपये लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें