बीएसएफ और एनसीबी ने दो किलो 410 ग्राम हेरोइन पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर। बीएसएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीओपी रियर कक्कड़ के सक्की नाले के पास ट्रैक्टर की फट्टियों में छुपाई गई दो किलो 410 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, एनसीबी के सुपरिंटेंडेंट सचिन गुलारिया ने बीएसएफ की 17वीं बटालियन के अधिकारियों से हेरोइन छिपी होने की सूचना दी। इस पर बीएसएफ और एनसीबी ने ज्वाइंट सर्च अभियान शुरू किया, जिसके चलते मंगलवार शाम करीब 6 बजे वहां खड़े ट्रैक्टर की जांच की तो उसकी फट्टियों से हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में कमांडेंट आरसी शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर की दो फट्टियों से हेरोइन बरामद हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले इसी पोस्ट के तहत आते क्षेत्र से बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी।
फोटो----
कैप्शन:ट्रैक्टर की फट्टियों से बरामद हैरोइन को दिखाते हुए बीएसएफ के अधिकारी