फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : जमीन मामले में मारपीट करने पर तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जमीन के मामले में मारपीट करने पर तीन आरोपियों को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन कुमार, मुकेश कुमार और महिला सुमन कुमारी गांव बतौड़ पंचकूला के रुप में हुई है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों को जिला अदालत में पेेश किया गया। अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह वासी गांव बतौड़ पंचकूला ने शिकायत दर्ज करवाई कि 17 मई को सुबह आठ बजे शिकायतकर्ता का छोटा बेटा और उसकी पत्नी घर पर ही थे। शिकायतकर्ता का बेटा पवन कुमार, उनकी पत्नी और उसके छोटे बेटे के साथ तीनों आरोपियों ने मारपीट कर उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहा। मारपीट के दौरान चोट आने पर उन्होंने चंडीमंदिर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें