फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कोठी की हौद में मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22 में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन कोठी में बनी हौद में मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को पानी से निकालकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान धर्मेंद्र (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाना अंतर्गत सेक्टर-22 सी के मकान नंबर 2820 में निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर धर्मेंद्र वहीं रहकर काम करता था। शनिवार सुबह धर्मेंद्र को हौद में पड़ा देख अन्य मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मेंद्र को हौद से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर लग रहा है कि मजदूर काफी ऊपर से हौद में गिरा, जिससे उसे चोट लगी और व उठ नहीं सका। फिर भी आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें