फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : अंबाला से जिस टैक्सी में सवार होकर आए हाईवे पर उसी को छीनकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव सुल्तानपुर के पास मंगलवार दोपहर बाद तीन लोग रिवाल्वर दिखाकर टैक्सी चालक से स्विफ्ट डिजायर कार छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में कार चालक कृष्ण कुमार वासी भिवानी ने बताया कि वह अपनी टैक्सी चलाता है। मंगलवार को अंबाला से दो तीन लोगों ने कहा कि उनको पंचकूला के गांव सुल्तानपुर जाना है।
विज्ञापन

वह तीनों को गांव सुल्तानपुर छोड़ने आ रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर स्थित गांव सुल्तानपुर के पास पहुंचा तो कार सवारों ने रिवाल्वर दिखाकर उसकी स्विफ्ट डिजायर उससे छीन ली। इसके बाद तीनों डेराबस्सी की तरफ फरार हो गए। बरवाला पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपियों में दो सरदार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें