फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : बुटीक संचालिका के गले से सोने की चेन झपटकर युवती बाइक सवार युवक के साथ हुई फरार, पुलिस ने केस किया दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर की शिव कॉलोनी से एक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर युवती मौके से फरार हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुनीता निवासी शिव कॉलोनी धर्मपुर ने बताया कि उसने अपने घर के समीप ही किराए की दुकान में सुरभि बुटीक की दुकान खोल रखी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब पौने दस बजे वह अपनी दुकान पर काम कर रही थी। उसी दौरान एक युवती मास्क पहने उसकी दुकान में आई और सिलाई के बारे में उससे जानकारी लेने लगी। इस दौरान आरोपी युवती ने उससे प्लॉजो दिखाने के लिए कहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह प्लॉजो दिखाने के लिए खड़ी हुई तो आरोपी युवती ने उसके गले से करीब सवा दो तोले की सोने की चेन झटक ली। इसके बाद दुकान से बाहर भाग गई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने आरोपी महिला का पीछा किया तो देखा कि आरोपी युवती गली के बाहर पहले से पल्सर लेकर खड़े युवक की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती और बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें