पंचकूला। पिता पर गोली चलाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान योगराज के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ओम प्रकाश गांव खडकुआ पिंजौर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एमईएस चंडीमंदिर कैंट में चौकीदार के पद पर तैनात है।
उन्होंने बताया कि बेटे योगराज से शाम को 6 बजे एक व्यक्ति मिलने आया। उन्होंने उसे बेटे से मिलने को मना कर दिया। इस पर योगराज ने गुस्से में आकर पिता पर कांच की बोतल से हमला करने के बाद गोली मार दी। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्तौल बरामद कर ली है।