पंचकूला। नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत निवासी हरदोई, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हाल में अभयपुर गांव में किराए के मकान में रहता है।
जानकारी के मुताबिक 5 मई को सेक्टर-20 पुलिस में नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज करवाई कि जब वह अपने काम से वापस आई तो उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। महिला ने शक के आधार पर आरोपी इंद्रजीत के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के बाद लड़की को बरामद किया।
इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी इंद्रजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।