फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर बन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलवाने के नाम पर आरोपी ने महिला से ठगे लाखों रूपये,मामला दर्ज ं

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलवाने के नाम पर मैनेजर बनकर आरोपी ने महिला से लाखों रुपये ठग लिए। जब महिला को उसके साथ हुए धोखा की जानकारी मिली तो उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। पीड़िता को पैसा वापस करने के बजाय आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी मोहित कुमार शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 419, 420, 468, 471, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिंजौर की अब्दुल्लापुर निवासी महिला सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति आरोपी मोहित कुमार शर्मा को पहले से जानते थे। अक्टूबर 2017 में आरोपी ने उन्हें बताया कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना में मैनेजर के पद पर कार्यरत है और वह गरीब लोगों के लिए नाडा साहिब रोड पर बने रहे फ्लैट को बहुत ही कम रेट पर उपलब्ध करवा रहा है। जब शिकायतकर्ता ने फ्लैट लेने की इच्छा जाहिर की तो आरोपी ने बताया कि इन फ्लैट के लिए केवल महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना स्कीम में रजिस्ट्रेशन के लिए करीब 5 हजार रुपये और संबधित कागजात देने पड़ेंगे।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बाद आरोपी रजिस्ट्रेशन कैंसिल होने की बात कह कर लाखों रुपये अलग अलग समय पर अपने खाते में ट्रांसफर करवाने के अलावा मिलने पर कैश भी लेता रहा। जब शिकायतकर्ता ने उपरोक्त फ्लैट के संबंध में खोजबीन शुरू की तो पता चला कि आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन फ्लैट को देने की बात की थी उन्हें कोई अन्य बिल्डर बनवा रहा था। इसके अलावा वहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत न तो कोई फ्लैट था और न ही प्लॉट।
विज्ञापन

जब शिकायतकर्ता ने प्रधानमंत्री आवास योजना हरियाणा के पंचकूला स्थिति कार्यालय में संपर्क किया तो वहां अधिकारियों ने बताया कि यहां न तो मोहित कुमार शर्मा नाम का मैनेजर है और न ही कोई कर्मचारी। पता चला कि आरोपी ने कोई भी पैसा उपरोक्त कार्यालय में नहीं जमा करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें