फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क में आवारा पशु आने पर तीन गाड़िया आपस में भिड़ीं, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
सांड़ के सामने आने के कारण फ्लाई ओवर के डिवाइडर पर चढ़ी कार और कार के नीचे फंसी एक्टिवा। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रोजाना लावारिस पशुओं के कारण कोई न कोई हादसे हो रहे हैं। वहीं पंचकूला की सड़कों को कैटल फ्री बनाने के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। रविवार को सेक्टर-20 के फ्लाईओवर के पास कालका शिमला हाईवे पर भी लावारिस पशु के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। फ्लाईओवर के पास लावारिस पशु के बीच में आने के कारण देखते ही देखते एक एक्टिवा सहित दो गाड़ियां भी आपस में टकरा गईं। गनीमत यह रही कि गाड़ियां तो क्षतिग्रस्त हुईं लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई।
विज्ञापन

सेक्टर-26 निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम करीब 6 बजे अपने घर से कार में जीरकपुर जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-20 के फ्लाईओवर से नीचे उतरे तो उनके सामने जा रहे एक्टिवा चालक ने ब्रेक लगा दी क्योंकि उसके सामने एक सांड़ आ गया था। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण उनकी गाड़ी आगे जा रहे एक्टिवा सवार से टकरा गई। इसमें दोनों कारें व एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि गनीमत यह रही कि किसी को गहरी चोट नहीं आई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को सेक्टर-20 थाने में पहुंचाया गया।
सेक्टर-20 थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सांड़ के कारण दुर्घटना होने के मामला आया था। लेकिन किसी भी चालक को चोट न आने के कारण किसी ने शिकायत नहीं दी। उन्होंने अपनी गाड़ियों को खुद ही ठीक करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें