फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में रह रहे कश्मीरियों को दिया सुरक्षा का भरोसा

विज्ञापन
पुलिस हेडक्वार्टर में कश्मीरी मूल व स्टूडेंट्स के साथ सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग। - फोटो : 05cty1010.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटाए जाने की घोषणा के बाद चंडीगढ़ में रह रहे कश्मीरी मूल के छात्रों व लोगों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार को सेक्टर 9 स्थित पुलिस हेडक्वार्टर (डीआईजी) ओमवीर बिश्नोई की अगुवाई में चंडीगढ़ में पढ़ने आए कश्मीरी स्टूडेंट्स और काम करने वाले लोगों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में शहर के कॉलेज में छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में डीआईजी के साथ एसएसपी नीलांबरी विजय जगादले, ट्रैफिक एसएसपी शशांक आनंद, क्राइम ब्रांच एसपी विनीत कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

आला अधिकारियों ने स्टूडेंट्स को सुरक्षा का भरोसा जताया। बैठक के बाद कश्मीरी मूल के स्टूडेंट और निवासियों को मौजूद डीएसपी, एसएचओ के मोबाइल नंबर मुहैया करवाए गए ताकि वे किसी आपातकालीन स्थिति में उनसे सीधे संपर्क कर सकें। वहीं, शहर में पुलिस बीट स्टाफ को भी एरिया में चौकसी के साथ-साथ संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने के आदेश दिए गए। शहर में तैनात पीसीआर टीम को गश्त बढ़ाने और स्टूडेंट्स के पीजी, निवास स्थानों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के लिए आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि शहर में सुरक्षा के अंतर्गत चिह्नित जगहों पर स्पेशल नाके लगा कर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें