फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेन मार्केट में सब्जी दुकानदार में चले चाकू, दो महिला समेत तीन घायल

विज्ञापन
सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में हमले के बाद जीएमएसएच-16 में उपचाराधीन कमला। - फोटो : 01cty1017.jpg
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में उस समय हंगामा हो गया, जब दो महिला समेत तीन सब्जी दुकानदारों पर 6 से 7 युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। इसमें तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सेक्टर-26 थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात वीरवार रात करीब 9.30 बजे की है। सुरेश कुमार ने बताया कि वह धनास निवासी है। उसके पिता रामचंद्र (60), बहन कमला (30) और मछला (37) सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट में सब्जी की दुकान लगाते हैं। बीते एक सप्ताह पहले पड़ोस की दुकान से किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था, लेकिन उस मामले में समझौता हो गया। रमेश ने आरोप लगाया कि वीरवार दुकान बंद करते समय उसकी दुकान पर 6-7 युवक आए और बिना किसी बात के खंजर और अन्य हथियारों से बहन कमला, मछला और पिता रामचंद्र पर हमला कर जख्मी कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर बापूधाम चौकी इंचार्ज पलविंदर सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें