फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : नकली सोने के जेवरात रखकर बैंक से लिया गोल्ड लोन, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बैंक में नकली सोने के जेवरात रखकर लाखों रुपये का गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया हैै। सेक्टर-20 पुलिस ने बैंक अधिकारी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ढकोली निवासी पूनम ने बैंक से सोने के जेवर पर पांच लाख रुपये और 3.81 लाख रुपये का लोन के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

गोल्ड लोन स्वीकृत करने से पहले बैंक ने अपने पैनल में शामिल गोल्ड वैल्यूआर ज्वेलर्स शॉप के मालिक दीपक भोला से मूल्यांकन करवाया था। इसके बाद बैंक द्वारा लोन दे दिया गया। कुछ समय बाद महिला ने लोन की किस्तें जमा करवानी बंद कर दीं। इसके बाद बैंक द्वारा सोने की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई, जो कि कुल बकाया राशि की वसूली करनी थी। नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले बैंक ने अपने एक अन्य पैनल में शामिल गोल्ड वैल्यूआर से मूल्यांकन करवाया। गिरवी रखे सोने का परीक्षण करने के बाद सोना नकली निकला। इसके बाद बैंक ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें