फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध ; फेसबुक पर दोस्ती, वीडियो कॉल कर बनाई अश्लील वीडियो, 16 लाख ठगे, महिला के अलावा उसके साथियों ने भी अश्लील विडियो का हवाला देकर बुजुर्ग से की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। फेसबुक पर महिला से दोस्ती करना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। बुजुर्ग के फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर महिला ने 1611500 रुपये की ठगी की है। सेक्टर-20 पुलिस ने चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-20 निवासी केसी राणा ने बताया कि आरोपी महिला निशा, आलोक वर्मा, गौरव मल्होत्रा और राहुल शर्मा ने मिलकर उससे यह पैसे वसूले हैं। केसी राणा ने बताया कि उनके खाते से 4 जून से 16 जून के बीच यह पैसे निकाले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट पर निशा नाम की महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की। दोस्ती करने के बाद महिला ने उनके मेसेंजर पर संदेश भेजा। महिला ने केसी राणा से व्हाट्सअप नंबर मांगा। इस पर उन्होंने महिला को नंबर देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने उनका नंबर किसी तरीके से हासिल किया। इसके बाद जब वह एक दिन अपने निजी काम से मोहाली जा रहे थे, तो महिला ने उन्हें वीडियो कॉल किया। इस दौरान महिला ने एडिटिंग कर अश्लील एमएमएस बना लिया। इसके बाद महिला ने उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अपनी इज्जत के डर के मारे उन्होंने महिला को पैसे दिए।
दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वसूल रुपये
महिला निशा को खाते में पैसे भेजने के बाद उनके पास क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी बताकर आलोक वर्मा, गौरव मल्होत्रा का फोन आया। इस दौरान केसी राणा को धमकी देकर उन्होंने कहा कि महिला का वीडियो गलत तरीके से बनाया है। उसे ब्लैकमेल कर रहे हो। तुम्हारे खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पर उन्होंने भी केसी राणा से पैसा वसूल लिया। इसके बाद महिला ने और पैसे की मांग कर उनका वीडियो उनके दोस्त और यूट्यूब चैनल पर अपलोड कर दिया। इसके बाद उनसे पैसे की वसूली लगातार चलती रही। यूट्यूब से वीडियो डिलीट कराने के नाम पर आरोपी राहुल शर्मा ने भी केसी राणा से पैसे की मांग की। इस दौरान उनसे वीडियो डिलीट कराने के नाम पर 1611500 रुपये वसूल लिए। इसके बाद उन्होंने यह बात अपने घर में बताई। इस पर वह शिकायत लेकर डीसीपी ऑफिस गए। उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए निर्देश दिए। इस पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इसमें चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसकी जांच साइबर सेल और सेक्टर-20 थाना पुलिस कर रही है। - मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें