पंचकूला। नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने के मामले में एक कैफे मालिक सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार, रणजीत सिंह, रोबिन कुमार, प्रवीण शर्मा और हरविंद्र सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक 3 जनवरी को सेक्टर-20 थाना प्रभारी को ईआरवी व्हीकल की तरफ से सूचना मिली कि पंचकूला के शोरूम स्काई लांज बार में रात 11 बजे के बाद डीजे तेज आवाज में बजाया जा रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम की तरफ से मौके का निरीक्षण किया तो नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन कर डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रात 11 से 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील कर कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लोग घर में ही रहें। अगर वह बिना मास्क घर के बाहर जाएंगे तो उन पर पुलिस की तरफ से जुर्माना लगाया जाएगा।