फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध : गाड़ी में रखा डेढ़ लाख रुपये ले उड़ा ड्राइवर, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। ट्रक मालिक ने ड्राइवर पर डेढ़ लाख रुपये चोरी करने की शिकायत पिंजौर थाने में दी है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। योगेश शर्मा निवासी सिरमौर हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को बताया कि उसके पास उसका ट्रक है। 5 सितंबर को वह किन्नौर से 400 पेटी सेब की लोड कर मद्रास चेन्नई सब्जी मंडी लेकर जा रहा था। इस दौरान जब वह सोलन पहुंचा तो उसे सौरव तंवर मिला जो कि पुराना ड्राइवर था। वह उसे अपने साथ ले आया।
विज्ञापन

12 सितंबर को उसने चेन्नई सब्जी मंडी में ट्रक खाली किया। इसके एवज में उसे 1 लाख 20 हजार रुपये गाड़ी का किराया मिला। वापसी के दौरान उसने अपने ट्रक में पपीता लोड कर उसने हिसार की मंडी में छोड़ा जहां से उसे 90 हजार रुपये किराया मिला। वापसी के दौरान जब पंचकूला शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर के टिपरा गांव के समीप पहुंचा तो बाईपास पर ट्रक खड़ा किया और गाड़ी में सो गया। जब उसकी आंख खुली तो देखा कि सौरव तंवर गाड़ी में से 1 लाख 50 हजार रुपये लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें