पंचकूला। साइबर ठग ने अकाउंट और क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने के नाम पर 1.50 लाख रुपये उड़ा दिए। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विनोद कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर-10 पंचकूला ने बताया कि उनका एसबीआई में खाता है। 29 जनवरी को अकाउंट अपडेट करने का उन्हें मैसेज आया।
साइबर ठग ने खाते की डिटेल लेने के बाद उनके एसबीआई अकाउंट को अपडेट करने के नाम पर पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद उनके एसबीआई अकाउंट से 1.07 लाख रुपये और क्रेडिट कार्ड से 43 हजार उड़ा दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जिस एकाउंट में पैसे भेजे गए हैं। जल्द ही उसे रिकवर किया जाएगा। आरोपी को भी पुलिस की ओर से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि साइबर पोर्टल के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।