फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्राइम ब्रांच ने तीन बाइक चोरों को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Oct 2025 11:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने चोरी की बाइक बरामद की संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच सेक्टर -26 की टीम ने वाहन चोरी के मामलों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार उर्फ कालू (28), अंकित कुमार (23)और धीरज गुप्ता उर्फ रानू किशनगढ़ चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 12 अक्तूबर को पंचकूला निवासी व्यक्ति ने मनसा देवी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह दोस्त के साथ सुखना लेक घूमने गया था। सुखना लेक के समीप तीन युवकों के साथ झगड़ा हो गया जिसके चलते वह बाइक वहीं छोड़कर चला गया। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो बाइक गायब थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और तलाश अभियान चलाया। पंचकूला डीसीपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि क्राइम ब्रांच-26 इंचार्ज दलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने 13 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे और आपसी मिलीभगत से वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें