फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान : कोरोना मृतकों के 23 शव आने से श्मशान घाट पड़ा छोटा, दूसरी जगह भिजवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना मरीजों की मौत के साथ ही अब श्मशान घाट भी छोटे पड़ने लगे हैं। आमतौर पर रोजाना पंचकूला में 10-15 शवों का दाह संस्कार किया जाता था। कोरोना के मामलों से होने वाली मौत के बाद अब एकदम से शव ज्यादा आने लगे हैं। पंचकूला में वीरवार को एकदम से 23 शवों के आने के कारण नौ शवों को दाह संस्कार के लिए सेक्टर-28 के श्मशान घाट भेजा गया।
विज्ञापन

सेक्टर-20 के श्मशान घाट में दाह संस्कार होता है। यहां ज्यादा शव आने से इनको सेक्टर-28 भेजा गया। पंचकूला में 23 में से नौ शवों का संस्कार किया गया। नगर निगम के एसआई अजय सूद ने बताया कि रोजाना 15 से 16 शव आते थे। लेकिन एकदम से 23 शव आने के कारण यह श्मशान घाट छोटा पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें