फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टरां ते वार अभियान : 580 स्थानों पर रेड, 273 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने रविवार को राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 580 स्थानों पर छापे मारे और 273 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने तीन हथियार भी बरामद किए। इसके अतिरिक्त, 193 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियातन कार्रवाई की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान छह फरार अपराधियों को भी पकड़ा। वहीं, नशे के विरुद्ध भी पुलिस का अभियान जारी रहा। रविवार को नशा तस्करी में 62 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 306 ग्राम हेरोइन और 190 नशीली गोलियां मिलीं। साथ ही, पांच व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों पर उपचार के लिए राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें