फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जुआ और नशे के अड्डों पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए नया अभियान ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशनशुरू किया है। यह कदम ऑपरेशन ट्रेकडाउन की सफलता के बाद उठाया गया है और अब पुलिस उन क्षेत्रों पर फोकस कर रही है जहां नशा, जुआ-सट्टा और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं की आशंका रहती है।
सेक्टर-1 पुलिस आयुक्त कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि चिह्नित संवेदनशील इलाकों में छापे मारे जाएंगे और पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी। अपराधियों को सख्त संदेश दिया जाएगा। थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे जुआ-नशा फैलाने वाले स्थानों की पहचान करें और आरडब्ल्यूए, सम्मानित व्यक्तियों व गुप्त सूत्रों के साथ समन्वय बढ़ाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले के कई इलाकों को पहले ही चिह्नित कर लिया है और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अधूरी वेरिफिकेशन वाली जगहों पर पुलिस टीमें जाकर जांच कर रही हैं। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्पेशल टीम गठित की जा रही है और पूरे जिले में डॉग स्क्वॉड की मदद से कॉम्बिंग ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी गुप्ता ने एमसी, गांवों के सरपंचों और नागरिकों से सहयोग की अपील की और कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने स्पष्ट किया कि नशा, जुआ, छेड़छाड़ और असामाजिक गतिविधियों के लिए पंचकूला में कोई जगह नहीं है। ऑपरेशन के तहत रोज कार्रवाई की जाएगी और अवैध गतिविधि मिलने पर तुरंत कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें