फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 10.35 मिनट से घटकर एक्सट्रीम रिस्पॉन्स व्हीकल टाइम 8.5 मिनट हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरल परेड में दिखी पंचकूला पुलिस फिटनेस और अनुशासन
विज्ञापन

सटीक ड्रिल, मार्च पास्ट और सामूहिक दौड़ से दमखम दिखाया
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित जनरल परेड में पंचकूला पुलिस का अनुशासन, फिटनेस और तैयारी की झलक दिखाई दी। परेड में सटीक ड्रिल, मार्च पास्ट और सामूहिक दौड़ से पुलिसकर्मियों ने दमखम दिखाया। परेड का निरीक्षण डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने किया जबकि परेड कमांडर एसीपी अजीत ने सलामी ली।
परेड के बाद डीसीपी ने ईआरवी (एक्सट्रीम रिस्पॉन्स व्हीकल) यूनिट के रिस्पांस टाइम की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दो माह में ईआरवी टाइम में सुधार हुआ है। पहले औसतन 10 मिनट 35 सेकेंड लगते थे जो अब घटकर 8 मिनट 5 सेकेंड रह गया है। डीसीपी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया और टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि नाइट डोमिनेशन मजबूत किया जाए और हर कॉल पर तुरंत कार्रवाई हो। राइडर्स यूनिट को भी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीसीपी ने कहा कि राइडर्स पुलिस की फास्ट मूविंग फ्रंट लाइन यूनिट है जिसकी सक्रियता सीधे शहर की सुरक्षा से जुड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें