रायपुररानी। गांव बड़ौना खुर्द स्थित गोगामाड़ी में गो रक्षा दल की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए गो रक्षा दल के सदस्यों ने भाग लिया। इनमें जिनमें भूरेवाला, राजन फौजी नारायणगढ़ और यमुनानगर के गो रक्षा दलों के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल थे।
सौरव भट्ट ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य गो माता की सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करना था। इसके लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने पर चर्चा की गई। गोरक्षकों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि पंचकूला के प्रत्येक गांव में एक सशक्त गोरक्षा टीम गठित की जाएगी, ताकि हर गांव में गोमाता की सुरक्षा सही तरीके से निभाई जा सके। यह टीम गांव-गांव में जागरूकता फैलाने, गो माता को सड़कों पर घूमने से रोकने और उन्हें गो शालाओं में भेजने का कार्य करेगी।
इसके अलावा, गोशालाओं में गोमाता की देखभाल और इलाज के लिए एक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्रतिदिन भेजने की योजना पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सौरव भट्ट, आजाद राय, पुलकित भट्ट, रोहित सैनी, परवीन शर्मा, लक्ष्य भट्ट, राहुल शर्मा, अरुण राय और धर्मेंद्र राणा समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।