फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निक्की ने 467 अंक प्राप्त कर खंड में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुररानी खंड में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुररानी की निक्की ने 467 अंक प्राप्त कर खंड में प्रथम स्थान अर्जित किया है। दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर ठंडयों की तनु चौधरी ने 459 अंक के साथ दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हंगोला की सुहानी शर्मा ने 458 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। खंड शिक्षा अधिकारी रायपुररानी शालिनी कपूर ने बताया कि रायपुररानी खंड का कुल परिणाम 97.17 प्रतिशत रहा। मोरनी खंड में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी की रुचिका गौतम ने 463 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामण की अंजलि व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामन की प्रिया ने संयुक्त रूप से 460 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामन के अंकित शर्मा ने 459 अंक प्राप्त कर मोरनी खंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें