पंचकूला। पंचकूला में सेक्टर-1 खड़क मंगोली में 34 एकड़ जमीन में से 17.50 एकड़ से अवैध कब्जा हटाने के लिए एचएसवीपी ने 28 अक्तूबर और 3 नवंबर को पुलिसबल के साथ ड्राइव चलाया। इस दौरान कई झुग्गियां हटाई गईं और सेवा ही सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट गोशाला की जमीन पर भी कार्रवाई की कोशिश की गई।
गोशाला ट्रस्ट ने कोर्ट में याचिका दायर की जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने फिलहाल एचएसवीपी की कार्रवाई पर स्टे लगा दिया। कोर्ट ने एचएसवीपी को 8 जनवरी 2026 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।
गोशाला संचालक रमेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की मंजूरी होने के बावजूद एचएसवीपी ने अवैध कब्जा दिखाकर कार्रवाई की जबकि लाखों खर्च कर गोसेवा की जा रही है। कोर्ट ने कहा कि कानून के अनुसार एचएसवीपी नोटिस देकर कार्रवाई कर सकता है लेकिन अचानक कब्जा हटाना गलत है।