फेशियल बायोमेट्रिक देने की अनुमति, साइबर फॉरेंसिक लैब में होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। करोड़ों रुपये के गबन मामले में पंचकूला कोर्ट ने आरोपी अभिषेक सिंगला के आईफोन की साइबर फॉरेंसिक जांच की अनुमति दे दी है। साथ ही आरोपी को फेशियल बायोमेट्रिक देने की भी इजाजत दी गई है।
17 मार्च 2026 को जारी आदेश में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि आरोपी ने स्वयं अदालत में बयान दिया है कि उसे फेशियल बायोमेट्रिक देने में कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ को आरोपी के चेहरे की बायोमेट्रिक जानकारी लेकर मोबाइल की जांच करने की अनुमति दी।
आदेश के अनुसार आरोपी को पुलिस हिरासत में साइबर फॉरेंसिक लैब ले जाया जाएगा, जहां उसके आईफोन की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद उसे उसी दिन अंबाला सेंट्रल जेल वापस भेजा जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेशन जज के समक्ष होगी।