पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में छह सक्रिय मामले हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि छह मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में वर्तमान में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार को 85 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
इनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44140 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43720 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 613553 लोगों के सैंपलों की जांच कर चुकी है।