पंचकूला। जिले में कोरोना के शनिवार को दो नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना के अब कुल छह मरीज हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, वहीं बाकी पांच अपने घरों में ही आइसोलेट हैं। संक्रमितों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग हर रोज लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजता है।
शनिवार को भी 521 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक विभाग ने जिले में कुल 609750 लोगों के सैंपल की जांच की है। इनमें से 58105 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 44130 लोग पंचकूला के तो बाकी दूसरे जिलों से हैं। अब तक जिले के 414 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। डॉ. नरवाल ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।