फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में कोरोना के दो संक्रमित, 376 लोगों की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। सोमवार को कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 दर्ज किया है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ चार रह गए हैं। जिले में कोरोना के सीमित मामलों ने अब जिला स्वास्थ्य विभाग को उत्साहित कर दिया है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग अभी भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिले में 40308 लोग प्रभावित हुए हैं। जिसमें से पंचकूला के 30637 व्यक्ति हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की सख्या अब 30257 हो चुकी है। सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिले में दो मामले सामने आए हैं। जिसमें से एक मामला कालका और दूसरा मामला कोट का है। उन्होंने कहा कि जिले में 198 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 384392 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें