फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : पंचकूला में दो कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मामले आठ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शुक्रवार को दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सेक्टर-20 से 42 वर्षीय महिला और सेक्टर-21 से 74 वर्षीय बुजुर्ग में कोराना की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब पंचकूला में आठ केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

अभी तक 672 सैंपल लिए गए थे। जिले में अब तक कुल 40436 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30744 केस हैं। जिले में अब तक कोरोना से 378 लोगों की मौत हो चुकी है। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 439644 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके।
उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। सीएमओ ने अपील की है कि अगर खांसी-जुकाम हो तो तुरंत अस्पताल में अपना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें