पंचकूला। तब्लीगी जमात से आए लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब 177 लोगों की दोबारा सैंपल लेकर जांच करेगा। इसके लिए क्वारंटीन करने के साथ इनके दोबारा सैंपल लिए जा रहे हैं।
इनके संपर्क में आए 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आने के बाद लोगों में बुखार जुकाम सहित कोरोना होने की संभावना बनी हुई है। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्वारंटीन करते हुए इनके दोबारा टेस्ट कराने का फैसला किया है। बीते वीरवार को क्वारंटीन किए गए राजस्थान मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात के तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
इसमें एक युवक की उम्र 18 वर्ष है। जबकि दूसरे 80 साल के बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं तीसरे की उम्र 35 वर्ष है। तब्लीगी जमात के तीनों लोगों को गुरुद्वारा नाडा साहिब में क्वारंटीन किया गया है। पीजीआई की आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि की है। पंचकूला जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी राजीव नरवाल ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम की ओर से इनकी देखरेख की जा रही है।
177 जमातियों के भेजे गए सैंपल
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से 177 जमातियों को क्वारंटीन किया गया है। गुरुद्वारा नाडा साहिब सहित गांव मौली से लेकर कई जगह इनको क्वारंटीन किया गया है। इसमें सभी के सैंपल टेस्टिंग के लिए पीजीआई भेजे गए थे। इसमें अभी तीन के सैंपल पॉजिटिव आए हैं। जो भी जमातियों के सैंपल सामने आए हैं। इनके सैंपल जांच पीजीआई भेजे जा रहे है।
आइसोलेशन वार्ड में किया है भर्ती
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 आइसोलेशन वार्ड में इन तीनों को भर्ती कराकर इनका इलाज किया जा रहा है। इलाज के दौरान पूरी सावधानी बरती जा रही है। सिविल अस्पताल सेक्टर - 6 के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में अब तक पांच के साथ चुके हैं। इसमें जमात के जो लोग अभी तक सामने आए हैं। हम उनके सभी के टेस्ट करा रहे हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। सभी की जांच लगातार की जा रही है। कालका और पिंजौर से लगते दो गांवों में तीन जमाती मिले थे। इसी ले चलते स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच करवा रहा है।
कोट
कोरोना से बचाव के लिए जमातियों के दोबारा टेस्ट कराने का फैसला लिया गया है। इनके संपर्क में रहने वाले लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा। जो भी जमाती हैं वह अस्पताल आकर या हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर हमें जानकारी दे सकते हैं। हम सभी को क्वारंटीन कर इलाज सही तरीके से करेंगे।
राजीव नरवाल, नोडल अधिकारी, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग।