फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलने का खौफ, शिअद अध्यक्ष सुखबीर ने बैसाखी तक रद्द कर दीं पार्टी की सभी रैलियां

Fri, 13 Mar 2020 11:28 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए उठाए जा रहे कदमों के अंतर्गत, 13 अप्रैल बैसाखी तक पार्टी की सभी रैलियां रद्द करने का एलान किया है। अकाली दल अध्यक्ष ने इससे पहले 21 मार्च तक होने वाली पार्टी की सभी रैलियों को रद करने की घोषणा की थी। एक बार फिर उन्होंने विशेषज्ञों की यह सलाह कि भीड़भाड़ वाली जनसभाओं से हर हालात में बचना चाहिए, को ध्यान में रखते हुए 13 अप्रैल तक पार्टी की सभी रैलियां रद्द कर दी हैं।
विज्ञापन


वीरवार को जारी प्रेस बयान में सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी द्वारा 13 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस के खतरे का जायजा लिया जाएगा और उसके बाद ‘रोष रैलियों’ की नई समय-सारणी जारी की जाएगी। यह रैलियां कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावी वादों पर लोगों से किए विश्वासघात और कांग्रेस सरकार की हर मोर्चे पर निराशाजनक विफलता के खिलाफ जनता को लामबंद करने के लिए की जानी हैं।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए अकाली दल ने अगले एक सप्ताह के दौरान पार्टी के मुख्य कार्यालय चंडीगढ़ में होने वाली सभी पार्टी मीटिंगों को रद्द करने का भी अभूतपूर्वक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में जिला स्तरीय नेताओं के साथ 14, 17, 18, 19 और 20 मार्च को बैठकों का कार्यक्त्रस्म तय था लेकिन अब इन बैठकों के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें